Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणपति टोला में कलश यात्रा के साथ गणपति महोत्सव शुरू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, आकर्षक विद्युत सज्जा से सजा पूरा टोला

पत्थलगड़ा(चतरा)। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गणपति टोला में सोमवार को गणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गणपति महोत्सव को लेकर पूरे गणपति टोला को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्य एवं कारीगर पिछले कई दिनों से दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समिति के नेतृत्व में हो रहा आयोजन

गणपति महोत्सव का आयोजन समिति के संचालक रामचंद्र दांगी, अध्यक्ष विश्वजीत दांगी, सचिव मनोज दांगी एवं कोषाध्यक्ष मिथिलेश दांगी के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन में गांव के लोग भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी एवं जिप सदस्य रामसेवक दांगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment