झामुमो की पहल से 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध, ग्रामीणों को मिली राहत
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड की मझगवां पंचायत अंतर्गत सुंदरडीहा-मंधनिया गांव में करीब एक माह से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता मनोज चंद्रा के सौजन्य से गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिली है।
ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने में मंधनिया निवासी एवं जिला किसान मोर्चा झामुमो के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दांगी के प्रयास की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी।
समस्या की जानकारी मिलने के बाद मनोज चंद्रा ने पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने मनोज चंद्रा और धर्मेंद्र दांगी के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि मनोज चंद्रा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़े होकर सहयोग करते हैं। झामुमो प्रखंड कमेटी मयूरहंड एवं ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए मनोज चंद्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






















Total Users : 1182054
Total views : 3015300