Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीडीएस डीलरों ने एकजुटता का लिया संकल्प, बकाया कमीशन भुगतान की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले काम करने का निर्णय, बकाया कमीशन भुगतान की उठी मांग

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन विशुन साव ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी पीडीएस डीलर शामिल हुए।

बैठक में सभी डीलरों ने एकजुट होकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, निबंधन संख्या 273/2011 के बैनर तले काम करने का निर्णय लिया। डीलरों ने कहा कि वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और किसी अन्य संगठन में नहीं जाएंगे। साथ ही जिला अध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में काम करने पर सहमति जताई।

बकाया कमीशन भुगतान की मांग

बैठक में डीलरों ने अपनी आर्थिक समस्याएं भी रखीं। उनका कहना था कि महीनों से कमीशन का भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और इसका असर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी पड़ रहा है। डीलरों ने बकाया कमीशन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।

बैठक में संगठन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर भी कुछ सदस्यों ने अपनी बातें रखीं और संगठन में फूट डालने के प्रयास का विरोध किया। सदस्यों ने कहा कि गिद्धौर प्रखंड के डीलर एकजुट हैं और आगे भी संगठन के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।

बैठक में मुंशी साव, रंजीत सिंह भोक्ता, पुनीत साव, उपेंद्र दांगी, जवाहर दांगी, राजेश कुमार दांगी, नागेश्वरी देवी, गणपत प्रसाद दांगी, महावीर प्रसाद, चरण यादव, राजेंद्र साव, विपिन कुमार, बद्री साव समेत सभी डीलर मौजूद रहे। जिला कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष पंकज यादव, जिला संरक्षक मो. यासीन, सरोज प्रजापति, मोनू रजक एवं संजय माथुर उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment