उज्ज्वल केशरी बने प्रखंड अध्यक्ष, समाज की कुरीतियों पर रोक लगाना प्राथमिकता
इटखोरी(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित पंचवटी होटल में रविवार को केशरवानी वैश्य समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान उज्ज्वल केशरी को प्रखंड अध्यक्ष, संजय केशरी को सचिव, राहुल केशरी को उपाध्यक्ष, आकाश केशरी को कोषाध्यक्ष तथा महेश केशरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने समाज को संगठित एवं विकसित करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उज्ज्वल केशरी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि केशरवानी समाज के लोग एक सूत्र में बंधकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। बैठक में केशरवानी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





















Total Users : 1182070
Total views : 3015320