Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट में मांसीलौग ने जीता खिताब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फाइनल में गोन्दा को 1-0 से हराया, विजेता टीम को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी से किया सम्मानित

टंडवा(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौल पंचायत स्थित रामघाट मैदान में आयोजित सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मांसीलौग की टीम ने गोन्दा को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

फाइनल से पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गोन्दा की टीम ने मरगलौया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मांसीलौग ने मुरबे की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

विजेता को 20 हजार और उपविजेता को 10 हजार

समापन समारोह का उद्घाटन मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला परिषद सदस्य देवती देवी, उप प्रमुख जितेंद्र सिंह एवं मुखिया सुबेश राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने विजेता मांसीलौग की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता गोन्दा की टीम को 10 हजार रुपये एवं ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर रही टीम को तीन हजार रुपये व ट्रॉफी तथा चौथे स्थान की टीम को दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। मौके पर नगीना सिंह, ऋषिकेश तिवारी, गजेंद्र कुमार, प्रयाग राम, लोकनाथ गंझू, सुमन कुमार सुदर्शन, धनेश्वर विश्वकर्मा, सन्नाउल्ला अंसारी, मुनेश गंझू, मिस्टर अंसारी समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment