Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रिंस खान और राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी

हजारीबाग/बड़कागांव, न्यूज स्केल संवाददाता। प्रिंस खान और राहुल दुबे गिरोह से जुड़े अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गिरोह से जुड़े अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर जेल भेजने में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल बना है। वहीं बड़कागांव क्षेत्र के व्यापारियों, विभिन्न कंपनियों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

बताया गया कि गिरोह से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने हथियार सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चतरा के मयूरहंड से है थाना प्रभारी का नाता

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह मूल रूप से चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के पदनी पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव के निवासी हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई है। बड़कागांव में उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान की पुलिस विभाग द्वारा सराहना की गई है।

प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद उनके पैतृक क्षेत्र मयूरहंड और पिपरा गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके सम्मान को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment