गणितीय विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सिमरटोला निवासी राजकुमार दांगी के पुत्र राकेश कुमार ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट (गणितीय विज्ञान) परीक्षा में सहायक प्राध्यापक पद के लिए सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
राकेश कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई झारखंड में ही पूरी की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राकेश की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



















Total Users : 1180990
Total views : 3013838