प्रत्यूष कुमार राणा अध्यक्ष, बीजेश प्रसाद सचिव; नौ दिनों तक रामायण, महाभारत व कृष्ण लीला का होगा प्रदर्शन
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की बैठक शनिवार को पूर्व अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।
नई समिति में प्रत्यूष कुमार राणा को अध्यक्ष, बीजेश प्रसाद को सचिव और रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रणजीत सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, समीर कुमार सिन्हा एवं श्याम सुंदर राणा को उपाध्यक्ष, प्रीतम राणा को पूजा प्रभारी तथा अनिल राणा को रावण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। चंदा प्रभारी के रूप में राहुल सिंह, उत्तम राणा, हेमंत सिन्हा, दीपक यादव एवं अनिल राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
पांच लोगों को बनाया गया संरक्षक
समिति में बसंत नारायण सिंह, विनय कुमार सिन्हा, लक्ष्मी सिंह, नवीन कुमार सिन्हा एवं अभिमन्यु राणा को संरक्षक बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए समिति के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजा के लिए आकर्षक पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी रोमियो टेंट हाउस को दी गई है, जबकि आकर्षक लाइटिंग एवं साउंड की व्यवस्था की जिम्मेदारी पवन दांगी को सौंपी गई है।
नौ दिनों तक दिखेगा धार्मिक मंचन
समिति की ओर से नवरात्रि के नौ दिनों तक दुर्गा मंडप परिसर में पर्दे पर रामायण, महाभारत अथवा कृष्ण लीला का प्रदर्शन कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं विजयादशमी की शाम आकर्षक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, राजाराम सिंह, रोहित सिंह, रामप्रसाद राणा, अमित सिंह, जीतू सिन्हा, भोला राणा, जय सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



















Total Users : 1180990
Total views : 3013838