Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कॉलेज में सीआईएसएफ ने दी अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, अग्निशामक यंत्र के उपयोग और सुरक्षित निकास का कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित वनांचल कॉलेज में शनिवार को सीआईएसएफ के फायर विंग द्वारा विद्यार्थियों के बीच अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप कमांडेंट (फायर) रमेश सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक राजेश दुबे एवं उप निरीक्षक निरेंदर कुमार की टीम ने किया।

कार्यक्रम में कॉलेज कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आधुनिक अग्निशामक यंत्रों के व्यावहारिक उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की जानकारी दी। इस दौरान अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की लाइव ट्रेनिंग भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कॉलेज कर्मियों को आगजनी की स्थिति में तत्काल और सुरक्षित तरीके से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment