Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,733 वादों का निष्पादन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सात बेंचों के माध्यम से मामलों का निपटारा, 3 करोड़ 83 लाख 89 हजार 294 रुपये सरकारी राजस्व की वसूली

चतरा। चतरा व्यवहार न्यायालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शंभु लाल साव ने की। लोक अदालत के लिए कुल सात बेंचों का गठन किया गया। इन बेंचों के माध्यम से कुल 13,733 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं 3 करोड़ 83 लाख 89 हजार 294 रुपये सरकारी राजस्व की वसूली हुई।

सात बेंचों में न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

पहले बेंच में पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अमरेश कुमार तथा सदस्य सीताराम यादव एवं राजीव कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। दूसरे बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सूरज प्रकाश ठाकुर तथा सदस्य दिनेश कुमार सिन्हा एवं रामाशीष पाठक रहे। तीसरे बेंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम तथा सदस्य रूपेश कुमार सिन्हा एवं प्रवीण रंजन शामिल थे। चौथे बेंच में डालसा सचिव तारकेश्वर दास तथा सदस्य विपिन कुमार एवं कुमार रंजन रहे।

पांचवें बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एडिथ होरो तथा सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा एवं सुजीत कुमार घोष शामिल थे। छठे बेंच में कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार तथा सदस्य अशोक साहू एवं सूरज अग्रवाल रहे। सातवें बेंच में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार तथा सदस्य प्रेम कुमार एवं मारुति जायसवाल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment