Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसएसबी जवानों के साथ इग्नू की ऑनलाइन प्रमोशन मीटिंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एस. मोहंती ने साझा की नामांकन, परीक्षा व विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी

चतरा। चतरा कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन के जवानों के साथ ऑनलाइन प्रमोशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में इग्नू के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एस. मोहंती ने जवानों को इग्नू से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक की शुरुआत में एसएसबी अधिकारी मनोज कुमार ने वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहंती एवं चतरा कॉलेज के इग्नू समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा का अभिवादन किया। इसके बाद डॉ. मुकेश कुमार झा ने वरीय क्षेत्रीय निदेशक का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की।

नामांकन व परीक्षा प्रक्रिया की दी जानकारी

बैठक के दौरान डॉ. एस. मोहंती ने इग्नू में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, नामांकन प्रक्रिया एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने इग्नू के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों से जवानों को अवगत कराया। वहीं, इग्नू समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी है। साथ ही जनवरी 2026 सत्र के परीक्षा फॉर्म 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के भरे जाएंगे। वहीं 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरने की जानकारी दी गई।

यह जानकारी चतरा कॉलेज चतरा के प्राचार्य सह इग्नू समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment