मुखिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिंदरी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन मुखिया भरत यादव की पहल पर किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन के अवसर पर मुखिया भरत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित मंच और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना विकसित होने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
मुकाबले देखने उमड़े खेलप्रेमी
टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मुकाबले देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न गांवों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।





















Total Users : 1179406
Total views : 3011606