Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीसी ने निर्वाचन वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुरक्षा, सील-तालों और निर्वाचन सामग्रियों के रख-रखाव की हुई जांच, नियमित निगरानी का निर्देश

चतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं निर्वाचन सामग्रियों के संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस में लगाए गए ताले, सील, अभिलेखों एवं सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भौतिक जांच की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निर्वाचन सामग्रियों के नियमित रख-रखाव पर जोर

उपायुक्त ने निर्वाचन से संबंधित उपकरणों एवं सामग्रियों का समय-समय पर परीक्षण और आवश्यक रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, अग्निशमन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment