Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीसी ने टंडवा प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसआईआर कार्य में तेजी और प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश, कौशल विकास केंद्र की निर्माण प्रगति भी देखी

टंडवा (चतरा)। उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को टंडवा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के निष्पादन में पारदर्शिता और समयबद्धता बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड-अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के टेबल पर जाकर परिचय लिया और उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया, सामने आ रही समस्याओं और उनके निराकरण की जानकारी भी ली। संबंधित कर्मियों को एसआईआर के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश

उपायुक्त ने जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीसी ने निर्माणाधीन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से योजना की वर्तमान स्थिति और कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सीओ गौरव कुमार राय, बीडीओ देवलाल उरांव समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment