ग्रामीणों के आरोपों के बीच पुलिस की कार्रवाई, बनाजंग जंगल-नदी के पास संदिग्धों को पकड़ा; जांच जारी
मयूरहंड (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में कथित गौ तस्करी के मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मदाइन के कुछ युवक स्थानीय लोगों की कथित मिलीभगत से एक-दो की संख्या में गायों को प्रखंड क्षेत्र से बाहर ले जाकर एक स्थान पर इकट्ठा करते हैं। बाद में इन्हें वाहनों में लादकर बाहर ले जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इसके लिए स्थानीय लोगों को पैसे का लालच दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, सूचना मिलने के बाद इटखोरी थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाजंग जंगल नदी के पास संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पचमो में वाहन दुर्घटना के बाद बढ़ी सतर्कता
ग्रामीणों के अनुसार, बजरंग दल की सक्रियता के बावजूद कथित पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। कुछ दिन पूर्व पचमो जंगल में पशुओं से लदा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कई गायों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में इस मामले को लेकर और अधिक सतर्कता देखी जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार कथित गौ तस्करी को पकड़वाने में ओम कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा, जबकि बजरंग दल की पूरी कार्यकर्ता टीम की भी सक्रिय भूमिका बताई गई है। ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।






















Total Users : 1175962
Total views : 3006918