गिद्धौर व पत्थलगड़ा में शाम होते ही कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित, उपभोक्ता परेशान
गिद्धौर/पत्थलगड़ा। चतरा जिले के गिद्धौर एवं पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में जियो सिम का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को इन दिनों नेटवर्क की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली गुल होते ही और शाम होते ही जियो नेटवर्क की सेवा विशेष रूप से प्रभावित हो जाती है।
नेटवर्क कमजोर होने के कारण न तो उपभोक्ताओं को ठीक से फोन करने की सुविधा मिल पा रही है और न ही इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल हो पा रहा है। जरूरी कॉल करने के दौरान बार-बार नेटवर्क बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं इंटरनेट सेवा प्रभावित रहने से ऑनलाइन कामकाज भी बाधित हो रहा है।
संचालक की मनमानी या तकनीकी गड़बड़ी?
उपभोक्ताओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बिजली जाते ही नेटवर्क की समस्या क्यों बढ़ जाती है। क्या स्थानीय स्तर पर नेटवर्क संचालन में लापरवाही बरती जा रही है या फिर ऊपर से किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण सेवा प्रभावित हो रही है, इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पा रही है।
लगातार नेटवर्क समस्या से जियो उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने संबंधित कंपनी से समस्या की जांच कर कॉल एवं इंटरनेट सेवा को सुचारु रूप से बहाल करने की मांग की है।






















Total Users : 1175962
Total views : 3006918