Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा में थाना प्रभारियों की पदस्थापना का असमंजस खत्म, हंटरगंज-कुंदा को मिले नए थाना प्रभार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी के संशोधित आदेश के बाद संभाला प्रभार, गिद्धौर में बने रहेंगे

चतरा। जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी द्वारा जारी संशोधित आदेश के बाद थाना प्रभारियों की तैनाती की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। नए आदेश के तहत संदीप कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गिद्धौर थाना प्रभारी के रूप में पुरुषोत्तम अग्निहोत्री की पदस्थापना बरकरार रखी गई है। आदेश जारी होने के बाद संदीप कुमार और अमित कुमार ने अपने-अपने नवपदस्थापित थानों में पहुंचकर प्रभार ग्रहण कर लिया है।

एक सितंबर के आदेश के बाद पैदा हुआ था असमंजस

दरअसल, इससे पहले 1 सितंबर को जिला पुलिस बल में थाना प्रभारियों के तबादले और पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया था। उस आदेश में संदीप कुमार को हंटरगंज, अमित कुमार को कुंदा और दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर थाना प्रभारी बनाया गया था।

बताया गया कि तीनों अधिकारियों ने निर्धारित थानों में योगदान भी दे दिया था। हालांकि, इसके कुछ ही घंटे बाद प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए उक्त तबादला आदेश को अचानक स्थगित कर दिया गया। एक ही दिन में आदेश जारी होने और फिर स्थगित किए जाने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

संशोधित आदेश में गिद्धौर की स्थिति हुई स्पष्ट

बाद में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने संशोधित आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी। संशोधित आदेश में दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित नहीं किया गया। इसके साथ ही वहां पहले से कार्यरत पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ही थाना प्रभारी के पद पर बने रहेंगे। वहीं, हंटरगंज और कुंदा के लिए पूर्व में निर्धारित संदीप कुमार और अमित कुमार की पदस्थापना को संशोधित आदेश में बरकरार रखा गया।

दोनों अधिकारियों के प्रभार संभालने के साथ ही जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा असमंजस और अटकलों का दौर अब समाप्त हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment