Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पिकनिक मनाने निकले थे तीनों मासूम, दो के शव 11 बजे मिले, तीसरे का शव पांच घंटे बाद बरामद

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव के समीप तड़गू नदी चटनिया में शुक्रवार को पिकनिक मनाने गए तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान धंगरटोली मोहल्ला निवासी मुकेश सोनी के पुत्र प्रिंस कुमार (15), चौर मोहल्ला निवासी परमेश्वर राम के पुत्र अंश प्रकाश (10) तथा संजय राम के पुत्र सत्यम कुमार (15) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

दो शव सुबह मिले, तीसरे की पांच घंटे तक चली तलाश

जानकारी के अनुसार शुक्रवार अहले सुबह करीब पांच बजे अंश प्रकाश और सत्यम कुमार अलग-अलग साइकिल से प्रिंस के घर पहुंचे। इसके बाद तीनों बच्चे एक साथ साइकिल से तड़गू नदी चटनिया की ओर पिकनिक मनाने निकल गए। नदी पहुंचने के बाद तीनों ने खाने-पीने का सामान निकाला और कुछ देर खेल-कूद करने के बाद नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से अंश प्रकाश और प्रिंस कुमार के शव को करीब 11 बजे नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं सत्यम कुमार की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद शाम चार बजे सत्यम का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। तीनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके घरों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस को घटनास्थल के समीप से दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग समेत अन्य सामान मिले हैं। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो अन्य बच्चों से पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने दो अन्य बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चे नदी तक किस तरह पहुंचे थे, उनके साथ कुल कितने बच्चे थे और नदी में जाने की परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment