Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे विधायक, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टी-शर्ट बांटकर किया सम्मानित; किक मारकर फाइनल मुकाबले का किया शुभारंभ

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पिंजनी गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चतरा विधायक जनार्दन पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर विधायक जनार्दन पासवान ने खिलाड़ियों के बीच टी-शर्ट का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में किक मारकर फाइनल फुटबॉल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील करते हुए शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। विधायक ने कहा कि खेल के साथ शिक्षा भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। फाइनल मुकाबले को लेकर पिंजनी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे। मैच को लेकर युवाओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, गन्दौरी साव, चतरा विधायक प्रतिनिधि मिथलेश सिंह, कुंदा विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सौंडिक, रंजय पासवान, दिव्या भोक्ता, घनश्याम यादव, इंद्रदेव भारती, अजित भारती, मुरारी भोक्ता, विमलेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment