कैडरों के कार्यों की हुई समीक्षा, सितंबर माह के लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत 6 घरवा स्कूल स्थित सीएलएफ क्लस्टर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषक सखी, पशु सखी, नवजीवन सखी, बीआरपी, सेतु दीदी, आईएफसी सहित विभिन्न कैडरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष शीला कुमारी ने की। मौके पर मुख्य रूप से बीपीएम सुरेंद्र प्रजापति, एफटीसी अनिल प्रजापति, पीआरपी अजय सिंह, सुनीता देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पिछले माह किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा एवं जांच-पड़ताल की गई। इसके साथ ही सितंबर माह के निर्धारित लक्ष्यों को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी कैडरों को निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने, स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय बनाए रखने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यों की नियमित निगरानी, समूहों की सक्रियता तथा ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कैडरों की भूमिका ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को आजीविका से जोड़ने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण है। मौके पर विजय रजक, ममता देवी, अंगिरा देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, मालती देवी सहित दर्जनों महिलाएं एवं जेएसएलपीएस से जुड़े कैडर उपस्थित थे।




















Total Users : 1173531
Total views : 3003775