Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा में पुलिस पदस्थापना का बदला आदेश, रात में नई जिम्मेदारी, अगले ही दिन स्थगित हुई पदस्थापना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रात में संभाली नई जिम्मेदारी, अगले ही दिन स्थगित हुई पदस्थापना; हंटरगंज, गिद्धौर और कुंदा थाने में फिर असमंजस

चतरा। जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में मंगलवार की रात हुए फेरबदल के बाद बुधवार को अचानक नया मोड़ आ गया। नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तीनों नवपदस्थापित थाना प्रभारी अपने-अपने थानों में पहुंचकर योगदान दे चुके थे, लेकिन कुछ ही घंटे बाद पदस्थापना आदेश स्थगित कर दिए जाने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी की ओर से जारी आदेश के तहत संदीप कुमार को हंटरगंज, दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर तथा अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया गया था। आदेश मिलते ही तीनों पदाधिकारी मंगलवार की रात संबंधित थानों में पहुंचे और नई जिम्मेदारी संभालते हुए योगदान दिया।

हालांकि, बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तीनों की पदस्थापना फिलहाल स्थगित किए जाने की सूचना सामने आई। इसके बाद नवपदस्थापित थाना प्रभारी अपने पद से वापस लौट गए। एक ही रात में नई जिम्मेदारी संभालने और अगले ही दिन वापस लौटने की इस घटना को लेकर पुलिस विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

तकनीकी कारणों से रोक की चर्चा

पदस्थापना स्थगित किए जाने के पीछे पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल किसी विशेष कारण की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, विभागीय सूत्रों के अनुसार तकनीकी कारणों से फिलहाल आदेश पर रोक लगाई गई है। जल्द ही संशोधित अथवा नया पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अब निगाहें नए आदेश पर टिकी हैं कि हंटरगंज, गिद्धौर और कुंदा में इन्हीं तीनों पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी दी जाती है या पुलिस महकमे में एक बार फिर बदलाव किया जाता है। फिलहाल नए आदेश तक तीनों थानों में थाना प्रभारी की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment