Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मवेशी चराने नदी पार गए ग्रामीण की डूबने से मौत, शव बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में पसरा मातम, तेज बहाव में बहने की आशंका

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसिया पंचायत के करकरा गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार भुइयां, पिता स्व. डहकू भुइयां का शव बुधवार को नदी किनारे से बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मवेशी चराने के लिए नदी पार गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान नदी किनारे उनकी चप्पल, छाता और कुल्हाड़ी मिली।

सामान मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में वह बह गए होंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद राजकुमार का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार परिवार के लिए महत्वपूर्ण सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment