Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली सहायक उपकरणों की सौगात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर में 22 बच्चों के बीच ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड व रोलेटर का वितरण

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। समावेशी शिक्षा रिसोर्स सेंटर, गिद्धौर में आयोजित शिविर में एलिम्को टीम ने 2026-27 सत्र के लिए कुल 22 दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए।

एलिम्को टीम के प्रमुख रोहित त्रिवेदी एवं उनकी टीम ने बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, रोलेटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गिद्धौर, गंगा स्मारक के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार टिंकू, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडेय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह झामुमो नेता यदुनंदन पांडेय समेत दिव्यांग विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment