बिना अनुमति ‘बदलाव संकल्प महासभा’ कराने का था आरोप, समर्थकों ने नारे लगाकर किया स्वागत
चतरा। डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमुख जयराम कुमार महतो मंगलवार को चतरा न्यायालय पहुंचे, जहां 2023 में बिना अनुमति आयोजित महासभा के मामले में उन्हें जमानत मिल गई। जमानत के बाद न्यायालय परिसर के बाहर मौजूद समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें गले लगाया और नारेबाजी की।
मामला 27 अगस्त 2023 को चतरा बाईपास रोड स्थित बाबा घाट मैदान में आयोजित ‘बदलाव संकल्प महासभा’ से जुड़ा है। जेबीकेएसएस (अब जेएलकेएम) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जयराम महतो मुख्य अतिथि थे। प्रशासन से अनुमति नहीं लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 52 लोगों के खिलाफ मामला चल रहा है। इसी लंबित मामले में मंगलवार को जयराम महतो के अलावा सूचित महतो, प्रेमलाल कुमार महतो और अमरू महतो ने भी चतरा न्यायालय में जमानत ली।
जमानत मिलने के बाद जेएलकेएम जिलाध्यक्ष कैलाश महतो, सुबोध पासवान, संदीप यादव, सुनील कुमार, चंदन कुमार, मो. हसन, शंकर राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता न्यायालय परिसर के बाहर मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे संगठन और न्याय प्रक्रिया के प्रति विश्वास की जीत बताया। वहीं, जयराम महतो ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर जनता के हित में काम करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए आवश्यक जवाबदेही निभाएंगे। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में जेएलकेएम की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।





















Total Users : 1168019
Total views : 2996337