चितरा में दर्दनाक हादसा, कई स्कूली बच्चे घायल
देवघर। चितरा थाना क्षेत्र के मंझलीबाद मोड़ के पास मंगलवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे की मौत की सूचना है, जबकि कई बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। बताया गया कि एमडी एकेडमी स्कूल की बच्चों से भरी वैन जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन ने वैन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद चितरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों की जांच करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों की फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में मातम पसरा है।



















Total Users : 1160205
Total views : 2988328