Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहादत चौक फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चाकू, पल्सर बाइक व दो मोबाइल बरामद; दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के बिंड मोहल्ला स्थित शहादत चौक में 16 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अकबर उर्फ रोहित और मो. समीर कुरैशी, दोनों शहादत चौक निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस संबंध में सोमवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को शहादत चौक में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी हुआ था। मामले को लेकर सदर थाना कांड संख्या 346/2026, दिनांक 17 अगस्त 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हजारीबाग भागने की तैयारी में थे आरोपी

एसपी ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान 30 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांड में शामिल दो आरोपी चतरा से कुल्लू मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर भागने वाले हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि एक आरोपी के पास अवैध हथियार है।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

दोनों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मो. अकबर उर्फ रोहित के खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2019 और 2022 में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मो. समीर कुरैशी के खिलाफ वर्ष 2021, 2022 और 2025 में कुल सात मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता एवं गौवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं।

पुलिस अब बरामद देशी कट्टा और कारतूस के स्रोत के साथ-साथ फायरिंग की घटना में हथियार की भूमिका की जांच कर रही है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, भूषण शर्मा, मिथलेश कुमार सिंह, रामाशंकर कुमार एवं सदर थाना गश्ती दल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment