Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विदाई को लेकर ससुराल-मायके पक्ष में हिंसक झड़प, सात घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में लाठी-डंडे चले, चार गंभीर घायलों को गया रेफर; दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरी गांव में रविवार को पवंती देवी की विदाई को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में ससुराल पक्ष के रामदेव यादव (60), संगीता कुमारी (17), पुनीता देवी (25) और गणेश यादव (20), जबकि मायके पक्ष के नीतीश यादव (28), सुरेश यादव (65) और शेखर कुमार (22) शामिल हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल रामदेव यादव, नीतीश यादव, सुरेश यादव और शेखर कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया गया कि मायके पक्ष से सुरेश यादव अपनी पोती पवंती देवी की विदाई कराने पिंडरी स्थित ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

दहेज को लेकर भी लगाया आरोप

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण पवंती देवी के साथ मारपीट की गई थी। इसी मामले को लेकर विवाद बढ़ा। वहीं, ससुराल पक्ष ने भी मारपीट की घटना को लेकर हंटरगंज थाना में आवेदन दिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दहेज संबंधी आरोप और मारपीट की पूरी घटना की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment