Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर मंझगावा और करमा पंचायत को मिली सुचारु बिजली आपूर्ति की सौगात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एकतारा पावर सब स्टेशन पहुंचकर मुखिया मंजीत सिंह ने बिजली कर्मियों को खिलाई मिठाई, बेहतर वोल्टेज से ग्रामीणों में खुशी

मयूरहंड (चतरा)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मयूरहंड प्रखंड की मंझगावा और करमा पंचायत के ग्रामीणों को सुचारु बिजली आपूर्ति की सौगात मिली। 27 अगस्त का दिन दोनों पंचायतों के ग्रामीणों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या में सुधार होने और बेहतर वोल्टेज के साथ आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

बिजली व्यवस्था में सुधार के बाद करमा पंचायत के मुखिया मंजीत सिंह एकतारा पावर सब स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बिजली कर्मियों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कनीय अभियंता सहित विभागीय कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

सुचारु बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। बेहतर वोल्टेज मिलने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और व्यवसायियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली की आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब आपूर्ति में सुधार से रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई और कृषि कार्यों में भी सुविधा होगी।

इधर, आरा-भूसाई गांव को भी अब करमा लाइन से बिजली आपूर्ति मिलने लगी है। इससे गांव के लोगों ने भी खुशी जताते हुए विद्युत व्यवस्था में हुए सुधार का स्वागत किया। मौके पर समाजसेवी मुन्ना सिंह, सुभाष दांगी, मुरारी पांडेय, गोलू केशरी, अजित भुइया सहित कई बिजली कर्मी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment