Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव में सावन की भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

151 कांवरियों ने शिवालय में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के पहरा पंचायत अंतर्गत पहरा गांव में गुरुवार को सावन की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ जुटी रही।

कांवरियों का जत्था हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों के साथ नजदीकी कामत नदी पहुंचा, जहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर पैदल पहरा गांव स्थित शिवालय का रुख किया। शिवालय पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत 151 महिला एवं पुरुष कांवरियों ने बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। इस धार्मिक आयोजन में पंचायत की मुखिया बेबी देवी भी शिवभक्तों के साथ शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पंचायत एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जलाभिषेक कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment