आचार्य बहनों ने तिलक लगाकर पुलिसकर्मियों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की
कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना परिसर में एकल अभियान की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल अभियान कुंदा संच के अंतर्गत संचालित सभी एकल विद्यालयों की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एएसआई मुनेश्वर चौधरी सहित पुलिस बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी।
आचार्य बहनों ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र एवं आम लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। रक्षाबंधन विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर सभी बहनों ने खुशी व्यक्त की।
थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संच समिति अम्बिका सिंह भोक्ता, प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र भारती, राजेंद्र भारती, अजय यादव, सुरेश यादव, विनोद यादव, रविंद्र भारती, काजल कुमारी, सुशीला देवी, बिंदी कुमारी, दुलारी देवी, बबीता कुमारी, सुनीता कुमारी, लवंती कुमारी समेत सभी आचार्य बहनें उपस्थित रहीं।





















Total Users : 1139665
Total views : 2965543