Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में अनूठे अंदाज में मना रक्षाबंधन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी, आपसी स्नेह और भाईचारे का दिया संदेश

प्रतापपुर (चतरा)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रतापपुर प्रखंड के चरका स्थित एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने अनूठे अंदाज में त्योहार मनाया। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर आपसी स्नेह, भाईचारे और सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय का माहौल उत्सवपूर्ण रहा।

विद्यालय के निदेशक मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राएं वर्षों तक एक साथ पढ़ाई करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पर्व के आयोजन से उनके बीच स्नेह और आपसी विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यालय में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में भी मदद मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुदरत अली के साथ शिक्षक अरमान खान, अल्तमश खान, अनिल कुमार, नीतीश यादव, पम्मी मालाकार, मोहम्मद साहेब तथा शिक्षिका खुशबू कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय की इस पहल से बच्चों में आपसी सौहार्द, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा मिला। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सामाजिक एवं भावनात्मक महत्व से भी परिचित कराया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment