Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणपति पूजा को लेकर तैयारी तेज, हर वर्ष की तरह इस बार भी होगा भव्य आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने बैठक कर बनाई आयोजन समिति, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन का लिया निर्णय

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत में आगामी श्री गणपति पूजा महोत्सव को लेकर बुधवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक बरवाडीह निवासी रामचंद्र दांगी के परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता रवि कुमार दांगी ने की। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गणपति पूजा महोत्सव को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया।

पूजा के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष रवि कुमार दांगी, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, उपकोषाध्यक्ष नितीश कुमार, सचिव पिन्टू साव, उपसचिव संदीप कुमार और संचालक बल्लू प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई।

वहीं पुजारी धनंजय कुमार, उप पुजारी नवीन कुमार, चंदा प्रभारी लक्ष्मण कुमार, उप चंदा प्रभारी सुरेन्द्र प्रजापति, पंडाल प्रभारी अरविन्द ठाकुर, प्रसाद प्रभारी धीरज कुमार, तुलसी साव, पंकेश कुमार एवं रुपेश कुमार तथा डीजे संचालक सिकेन्द्र कुमार को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति के सदस्यों के रूप में रामचंद्र दांगी, राजकुमार प्रजापति, दयानंद कुमार, विकास दांगी, शैलेश कुमार, संजू कुमार, संजय कुमार, दिनेश दांगी, अभिषेक कुमार, अमरकान्त कुशवाहा, पंकज कुमार दांगी, उमेश कुमार, श्रीकांत राणा सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी होगा भव्य आयोजन

मौके पर समिति के अध्यक्ष रवि कुमार दांगी ने कहा कि बरवाडीह में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ गणपति पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। बैठक में पूजा महोत्सव को लेकर विभिन्न तैयारियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग एवं सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment