Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ईद मिलाद-उन-नबी में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ-सह-सीओ और मनरेगा जेई पर उपायुक्त के आदेश की अनदेखी का आरोप, थाना प्रभारी व पुलिस बल ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

मयूरहंड (चतरा)। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड स्तर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मयूरहंड प्रखंड में भी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, इस दौरान प्रखंड के बीडीओ-सह-अंचलाधिकारी मनीष कुमार और मनरेगा के जेई आदिल इकबाल पर निर्धारित दायित्व का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, चतरा की गोपनीय शाखा की ओर से ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। इसके तहत बीडीओ-सह-सीओ मनीष कुमार को सुरक्षित सह-चलंत दंडाधिकारी के रूप में कर्तव्य निर्वहन करना था।

आरोप है कि बीडीओ-सह-सीओ मनीष कुमार प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहे और निर्धारित दायित्व के अनुसार क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहे। इसी प्रकार मनरेगा जेई आदिल इकबाल पर भी दंडाधिकारी के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया।

वहीं, प्रखंड के पंद्रहवीं वित्त आयोग के जेई दीपक कुमार, पंचायत सेवक चंदन कुमार और जेएसएलपीएस के पंकज कुमार अपने कर्तव्य पर मुस्तैद रहे। थाना प्रभारी राहुल दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल एवं गश्ती दल भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहा।

पूर्व में बिगड़ चुकी है क्षेत्र की सांप्रदायिक स्थिति

मयूरहंड प्रखंड के सेवाल-पपरो क्षेत्र में पूर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और गंभीर विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने का मामला सामने आ चुका है। शांति समिति की बैठकों में भी ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों और पूर्व की घटनाओं को लेकर चर्चा होती रही है। ऐसे में पर्व के दौरान दंडाधिकारी की निर्धारित ड्यूटी को महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसी को लेकर सवाल उठाया जा रहा है कि यदि दंडाधिकारी को केवल किसी अप्रिय घटना के बाद ही मौके पर पहुंचना है तो पूर्व से उनकी प्रतिनियुक्ति और तैनाती का उद्देश्य क्या रह जाता है। पर्व के दौरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी को आवश्यक माना जाता है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की सतर्कता के कारण ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व मयूरहंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। थाना प्रभारी राहुल दुबे एवं गश्ती पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। संबंधितों से उनका पक्ष लेने का प्रयाश किया गया पर संपर्क नही हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment