Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला उपायुक्त के जनता दरबार में 30 से अधिक आवेदकों ने समर्पित किया अपना आवेदन

On: August 22, 2023 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला उपायुक्त के जनता दरबार में 30 से अधिक आवेदकों ने समर्पित किया अपना आवेदन

आवेदकों के समस्याओं के निवारण हेतु उपायुक्त ने अधीनस्थों को दिए निदेेश

न्यूज स्केल संवाददाता
गुमला। प्रति सप्ताह की भांति आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। जिसमें 30 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निवारण हेतु उपायुक्त को अपना आवेदन समर्पित किया। गुमला टोटो निवासी पूर्णिमा देवी ने अपने आवेदन में उनके पति की मृत्यु होने की जानकारी देते हुए विधवा पेंशन दिलवाने हेतु उपायुक्त से आग्रह किया। जिसपर उपायुक्त द्वारा ऑन द स्पॉट कार्रवाई की गई एवं पूर्णिमा देवी का विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन कार्ड बनाया गया। आवेदिका ने त्वरित साहयता हेतु उपायुक्त का सहृदय धन्यवाद किया। चैनपुर निवासी सुमरानी एक्का ने चैनपुर कस्तूरबगांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु अपना आवेदन समर्पित किया जिसपर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को इसके संबंध में उचित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किए। इस दौरान कई ऐसे आवेदकों ने भी अपना आवेदन समर्पित किया जिसमें आवेदकों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सहायता की मांग की गई। बसिया प्रखंड की फुले देवी, पालकोट निवासी सीमा देवी एवं बसिया निवासी उमेश राम ने अपने आवेदन में प्रधान मंत्री आवास की मांग की वहीं विशुनपुर निवासी प्रभु उरांव ने अपना नामांकन कक्षा 9वी में सरकारी किसी भी विद्यालय में करवाने हेतु उपायुक्त से सहायता की मांग की।
गुमला जिले के कुछ दिव्यांगो ने उपायुक्त को पत्र समर्पित कर सभी दिव्यांगो के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट करवाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ एवं अन्य सहायता की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने सर्व प्रथम दिव्यांगों को सरकार द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत करवाया एवं सभी छुटे हुए दिव्यांग जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय जाकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान किया जाएगा।डूमरडीह निवासी दिलीप कुमार ने अपना राशन कार्ड बनाने हेतु उपायुक्त से सहायता की मांग की। इस दौरान कई ऐसे आवेदकों ने अपने आवेदन में नौकरी दिलवाने हेतु उपायुक्त से आग्रह किया।वहीं जमीन विवाद संबंधित भी कई मामले देखने को मिले।उपायुक्त ने सभी आवेदकों से एक एक कर मुलाकात की उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उपायुक्त ने कुछ मामलों के लिए अधिकारियों को तुरंत कॉल मिलाकर आवेदकों की समस्याओं का निवारण करने का निर्देश दिया तो वहीं गंभीर मामले पर अधिकारियों को अपने कार्यालय भी बुलाया । कुछ मामलों के निवारण हेतु पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया एवं जिन समस्याओं का निवारण प्रसाशनिक रूप से संभव नहीं, वैसे स्थिति में उपायुक्त ने आवेदकों को सही मार्ग दर्शन दिया।जनता दरबार में जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी ललन कुमार, एडीएफ फेलो अविनाश नाग, एडीएफ फेलो रमेश , एपीआरओ अलीना दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment