Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झाड़ी में मिली नवजात, सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में हो रहा इलाज

On: August 17, 2023 4:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

कोडरमा। भले हीं सरकारी स्तर पर चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का गठन कर बच्चों के हित में विभिन्न प्रकार के योजनाएं चलाई जाने की दावे किए जाते हैं पर इसका लाभ समाज व संबंधित बच्चों को कितना मिलता है इसका नमूना है कोडरमा में झाड़ियों से प्राप्त नवजात शिशु। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी चन्दवारा के नीचे बस्ती, वार्ड 5 में पीपल पेड़ के समीप झाड़ी से नवजात शिशु बुधवार को बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिशु दिनांक 16.08.2023 के दोपहर 3.30 बजे एक नवजात शिशु फेंके जाने की सूचना चाइल्ड लाइन को मिली इसके बाद बाल कल्याण समिति कोडरमा को संबंधित जानकारी देते हुवे समिति के निर्देश पर चन्दवारा थाना के पुलिस टीम के सहयोग से चाइल्ड लाइन द्वारा नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद करते हुवे सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पहले से मौजूद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य अनिल कुमार सिंह व शैलेश कुमार ने तत्काल चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करते हुए नवजात की जांच करवा कर तत्काल एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया। समिति के सदस्यों ने बताया कि फिलहाल नवजात का इलाज सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में करवाया जा रहा है। साथ ही नवजात के जैविक माता-पिता के पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर से करवाई कर रही है तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को नवजात के पहचान तथा आगे की कार्यवाही के लिए नवजात के फोटो के साथ स्थानीय समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित करने को दिशा निर्देश दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय द्वारा स्कूली छात्रों के लिये वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम

उपायुक्त ने की मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक, योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश

उपायुक्त द्वारा जागरूकता रथ को दिखायी गयी हरी झंडी

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिये जाने पर स्वीकृति

​लोहरदगा: 25 अप्रैल को लगेगी चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत, 2 मई को किस्को में मेगा लीगल कैंप

ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मृत नवजात लेकर थाने पहुंची किशोरी

स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

Leave a Comment