1190 पेटी मैकडॉवेल्स शराब से लदा ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोइयाधमना में झारखंड पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 1190 पेटी मैकडॉवेल्स ब्रांड की अवैध शराब से लदे एक ट्रक को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बरही थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एचपी-72डी-7889 नंबर के ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक के साथ एक बिना नंबर का केटा वाहन भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (ट्रक चालक), विशेश्वर साव उर्फ गुलाब साव तथा सन्नी कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।






















Total Users : 1074605
Total views : 2875531