न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत पंदनी पैक्स के बर्खास्त अध्यक्ष द्वारा मतदाता सूची में छेडछाड कर अवैध तरीके से सदस्यों का नाम जोड़ने का आरोप पैक्स सदस्य मालेश्वर सिंह ने सहायक निबंधक सहयोग समिति चतरा से की है। श्री सिंह ने शिकायत से संबंधित दिए गए आवदेदन में बताया है कि पंदनी पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह द्वारा अवैध और मनमाने गतिविधियों से संबंधित संयुक्त निबंधक सहयोग समिति हजारीबाग के न्यायालय में वाद दाखिल करने के बाद पैक्स अध्यक्ष को बर्खास्त करते हुए उनकी सारी शक्तियों को समाप्त करते हुए प्रशासक नियुक्त किया गया और पंदनी पैक्स संबंधी सारी शक्तियां उनमे समाहित की गई। बावजूद बर्खास्त पैक्स अध्यक्ष पंदनी की अवैध गतिविधियां जारी रही है और उनके अवैध क्रिया कलाप की सरकारी संरक्षण मिलता रहा। वर्ष 2021 में प्रकाशित मतदाता सूची 358 मतदाता थे। जिसमें 30 मतदाता की मृत्यु होने पर 328 शेष रहा। जबकि वर्ष 2023 में प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 415 है। श्री सिंह ने पुराने मतदाता सूची को प्राथमिकता देते हुए चुनाव संपन्न कराने की मांग की है। ऐसे में सवाल यह है कि जब पंदनी पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह को बर्खास्त करते हुए सारी शक्तियां प्रशासक अनिल गुप्ता को दी गई, तो क्या अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा मतदाता सूची की स्वामी प्रभावित प्रति कैसे स्वीकार की गई।
बर्खास्त पैक्स अध्यक्ष ने मतदाता सूची प्रकाशन में किया हेरफेर, सदस्य ने की सहायक निबंधक सहयोग समिति से शिकायत

By newsscale
On: August 7, 2023 8:01 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 785931
Total views : 2479714