Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

फसल चराने में दो परिवारों में हुई मारपीट, चार नामजद भेजे गए जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरका गांव निवासी मनवा देवी पति स्वर्गीय मनु यादव तथा नागेश्वरी देवी पति रामजी यादव के परिवार के बीच खेत में लगे फसल चराने को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में दोनो के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर जानवरों से फसल चरा देने व मारपीट किए घरने की बात कही गई थी। दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 111 व 112 अलग-अलग विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान किया गया। जिसमें थाना प्रभारी लव कुमार नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर कांड संख्या 111/23 के नामजद कैलू यादव पिता रामजी यादव और रामकेशवर यादव पिता स्वर्गीय बद्री यादव व कांड संख्या 112/23 के नामजद मिथिलेश यादव पिता बैजनाथ यादव व संजय यादव पिता स्वर्गीय चमन यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। दोनों पक्ष से गिरफ्तार नामजद अभियुक्त प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरका गांव के रहने वाले हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावे सहायक अवर निरीक्षक मनमसीह चौंपिया तथा सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment