न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका संघ के तत्वाधान में जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय प्रांगण में रविवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष नीमा पाण्डेय व संचालन प्रखंड सचिव मिना देवी ने किया। जबकी बतौत मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश महामंत्री प्रेमनाथ विश्वकर्मा, जिले के कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद प्रसाद हलवाई, चतरा प्रखंड के प्रवीण यादव उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 31 जुलाई से लेकर 04 अगस्त 2023 तक झारखंड विधानसभा के समक्ष 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन संघ के द्वारा किया जाएगा। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से रसोईया, संयोजिका अध्यक्ष भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि गलत ढंग से हटाए गए रसोइया, संयोजिका अध्यक्षों को पुनः रखा जाए। सरकारी मनोदय नहीं वेतन से जोड़ा जाय, 5 लाख का बीमा निःशुल्क किया जाए। मांग पूरा नहीं होने पर राजभवन का घेराव किया जाएगा। मौके पर अंगिरा देवी, पचिया देवी, अंगिरा देवी, जीवनी देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, सुदामा देवी, बशनी देवी, जहाना खातून, चंमपत्र देवी, चमेली देवी, सफेदा खातून, चिंता देवी, मंजिता देवी, सुरजी देवी, अनिता देवी, फूलमती देवी, सावित्री देवी,दुखनि देवी, मंजू देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थी।
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका संघ की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

By newsscale
On: July 30, 2023 7:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174245
Total views : 3004750