न्यूज स्केल संववाददात
चतरा। सदर प्रखंड अंतर्गत ऊंटा मोड़ स्थित कार्तिक उरांव मेमोरियल उच्च विद्यालय में रविवार को दांगी कुशवाहा समाज के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवाचरण दांगी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य पत्थलगड़ा रामसेवक दांगी, प्रदेश सचिव सह प्रोफेसर श्यामसुंदर दांगी, अधिवक्ता निर्मल कुमार दांगी व पूर्व जिप सदस्य राम लखन दांगी शामिल थे। समरोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की लक्ष्य निर्धारण कर यदि बच्चे पढ़ाई करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अभी से ही लक्ष्य निर्धारण कर आगे की पढ़ाई करने का आह्वान किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा की बेहतर कल के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी ने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने के साथ शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। गिद्धौर के संतोष कुमार निराला ने कहा अभिभावक बच्चों को अफीम व ब्राउन शुगर से दूर रखें। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के करीब पांच सौ बच्चों को पाठ्यपुस्तक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी व संचालन महासचिव हीरेंद्र कुमार ने किया। सम्मान समारोह में जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, पत्थलगड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष रामचंद्र दांगी, सचिव महादेव दांगी, गद्धौर प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण दांगी, रवि प्रियदर्शी, सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, प्रदीप दांगी, मनोज कुमार वर्मा, राजू लाल वर्मा सहित विभिन्न प्रखंड से समाज के लोग शामिल थे।
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में दांगी समाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

By newsscale
On: July 16, 2023 7:50 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 958530
Total views : 2717063