Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छात्रवृति की मांग को लेकर समाहरणालय का छात्र-छात्राओं ने किया घेराव…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। गुरुवार को छात्रवृति की मांग को लेकर चतरा कॉलेज चतरा और लाला प्रीतम बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने समाहरणालय का घंटों घेराव किया। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में आयोजित घेराव में दोनों कॉलेज के 300 से अधिक छात्र छत्राओं ने भाग लिया। छात्र रैली निकालकर समाहरणालय पहुंचे थे। छात्रवृति से वंचित छात्रों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार से लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र संघ नेता उमेश गंझू ने बताया कि सत्र 2021-22 और 2022-23 की छात्रवृति राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया। उन्होंने आगे बताया कि डीडब्ल्यूओ डीएलसी अप्रूव होने के बाद भी छात्रवृति का भुगतान किस परिस्थिति में नहीं किया गया। इसके लिए छात्रों ने जिले के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृति का भुगतान नहीं होने का मुख्य कारण जिला कल्याण पदाधिकारी को ठहराते हुए कहा कि छात्रवृति का भुगतान अविलंब किया जाय ताकि छात्रों को शैक्षणिक कार्य में कोई परेशानी ना हो। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एसडीओ मुमताज अंसारी ने समझाया बुझाया और छात्र संघ का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भेंट किया। उपायुक्त ने उन्हें सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment