Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*24 जुलाई को निकलेगी भव्य भक्ति जागरण के साथ विशाल काँवर यात्रा, गौरव आरपी अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, काँवरिया संघ, बरवाटोली का गठन, अध्यक्ष बने गौरव अग्रवाल(लड्डू), सचिव आलोक अग्रवाल*

On: July 8, 2023 9:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*24 जुलाई को निकलेगी भव्य भक्ति जागरण के साथ विशाल काँवर यात्रा, गौरव आरपी अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि*

लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में करेंगे जलार्पण

काँवरिया संघ, बरवाटोली का गठन, अध्यक्ष बने गौरव अग्रवाल(लड्डू), सचिव आलोक अग्रवाल

लोहरदगा। बाबा भोलेनाथ की आशीर्वाद से श्रावण मास के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी काँवरिया संघ, बरवाटोली, लोहरदगा के द्वारा तीसरा सोमवारी को भव्य भक्ति जागरण के साथ देवाकी बाबा धाम मंदिर, घाघरा में जलार्पण के लिए विशाल काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में शामिल शिवभक्तों की टोली लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में स्थित भगवान शिव पर जलार्पण करेंगे। इस काँवर यात्रा में सभी लोहरदगा वासियो को सादर आमंत्रित किया गया हैं। इसके लिए निमंत्रण पत्र भी लोगो को भेजा जा रहा है। कांवर यात्रा मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली से सोमवार 24 जुलाई 2023 को प्रातः 7.00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसका उद्घाटन उपायुक्त डा० बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार, एस.डी.ओ. अरविंद कुमार लाल, एस.डी.पी.ओ. वशिष्ठ नारायण सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गौरव आर.पी. अग्रवाल होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अजातशत्रु, अमन सिंह, सन्नी सिंह, राजीव रंजन, विजय प्रजापति, सन्नी यादव, रोहित साहू, संतोष लकड़ा होंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए एक कमिटी बनाई गई है। जिसमे अध्यक्ष गौरव अग्रवाल (लड्डू), कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल (निखिल), उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, प्रचार मंत्री पीयूष अग्रवाल, सम्भव तमेड़ा, दिव्यांशु तमेड़ा, कौशल मेहता, यात्रा प्रभारी राम सिंह, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप देव, राहुल साहु, अमित यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही मुख्य संरक्षक की भूमिका में डॉ० गणेश प्रसाद, रमेश साहु होंगे। वही संरक्षक में लखन प्रसाद साहु, सुधीर अग्रवाल, सन्तोष महतो, प्रत्युष साहु, शिबू साहु, धीरज अग्रवाल, सुमित रॉय, निखिल गर्ग, चन्दन गोयल, नागेन्द्र प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, अनिल अग्रवाल, अनिश मित्तल, अजय सोनी रहेंगे। उक्त जानकारी काँवरिया संघ बरवाटोली के आजीवन संरक्षक समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि कांवरियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान कमिटी रखेगी।

गौरव अग्रवाल(लड्डू)

शुभम अग्रवाल

आलोक अग्रवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment