Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

असम चुनाव में झामुमो ने उतारे 21 प्रत्याशी, कांग्रेस से नहीं बना गठबंधन

On: March 23, 2026 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड मुक्ति मोर्चा अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ मैदान में

रांची/असम। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं बनने के बाद पार्टी ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार मजबत सीट से प्रीति रेखा बारला, विश्वनाथ से तेहरू गौर, खुमतई से अमित नाग, चाबुआ से भूपेन मुरारी, गोसाईगांव से फेडक्रिसन हांसदा, सोनारी से बलदेव तेली और दुलाजान से पीटर मिंज को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह रोगोंनादी से पबन सौताल, डिगबोई से भरत नायक, भेरगांव से प्रभात दास पनिका, तिंगखौंग से महावीर बास्के, बरचलिया से अब्दुल मजान, रांगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो और मरगहटिया से जमाल मिंज को टिकट दिया गया है। नहरकटिया से संजय बाघ, माकुम से मुन्ना कर्मकार, दुमदुमा से रत्नाकर तांती, सारूपाथर से साहिल मुंडा, टीटाबोर से सोनिया, बोकाजन से प्रतापचिंग रंगपहाड़ और खोवांग से प्रभाकर दास भी पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि हेमन्त सोरेन पिछले कुछ महीनों से असम में लगातार सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के बावजूद झामुमो अब असम में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पार्टी आदिवासी वोट बैंक पर खास फोकस कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment