न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगडा(चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नोनगांव में मंगलवार को सुमित्रा स्मारक सेवा संस्थान के तत्वाधान में पंचायत शिक्षा अभियान योजना अंतर्गत संचालित बालबाड़ी केन्द्र (निःशुल्क शिक्षण केन्द्र) का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द ठाकुर, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व मुखिया सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए पोशाक व पाठय सामाग्री का निःशुल्क रूप से नामांकित बच्चों के बीच वितरण किय़ा गया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि अपने 2 से 6 वर्ष के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हेतु बालबड़ी केन्द्र में जरूर भेजें। संस्था के राष्ट्रीय सचिव राम जनम कुमार व स्टेट कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नौनिहाल बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा देने को लेकर सुमित्रा स्मारक सेवा संस्थान संकल्पित है। दुनिया का सबसे अनमोल वस्तु शिक्षा है। शिक्षण जागरूकता के तहत हर घर के बच्चों को बालबाड़ी केंद्र के माध्यम से शिक्षित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर शिक्षिका संजू देवी, कुंती देवी, मनीषा कुमारी, सविता कुमारी आदि उपस्थित थे।
बालबाड़ी निःशुल्क शिक्षण केन्द्र का सुमित्रा स्मारक सेवा संस्थान ने किया शुभाररंभ…

By newsscale
On: June 20, 2023 8:30 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 958650
Total views : 2717222