न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा): एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उत्खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद बुधवार को अवैध खनन व परिवहन कर रहे छः ट्रेक्टरों को सीओ विजय दास ने औचक छापेमारी कर टंडवा अंचल के उडसू नदी से पकड़ा। पूछे जाने पर श्री दास ने बताया कि जब्त ट्रेक्टर मालिकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा नियम-कानूनों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवैध बालू खनन करते छः ट्रेक्टरों को सीओ ने किया जब्त, तस्करों में हड़कंप

By newsscale
On: June 14, 2023 7:50 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038442
Total views : 2825067