हंटरगंज (चतरा)। सीएसआर कोष के तहत सीसीएल आविष्कार फाउंडेशन की ओर से हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राओं के बीच निःशुल्क ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के प्रतिनिधि बॉबी सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में इस ज्योमेट्री बॉक्स से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के प्रति एकाग्रता और समर्पण ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की शिक्षा में यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो समाज के सभी लोगों को मिलकर उसका समाधान निकालना चाहिए, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक सिंह के साथ मुकेश कुमार, देवीनंदन पाण्डेय, इंदल कुमार, वीणा सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
सीसीएल आविष्कार फाउंडेशन ने छात्राओं के बीच निःशुल्क ज्योमेट्री बॉक्स बांटे

By Munna
On: January 29, 2026 9:42 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now






















Total Users : 1025398
Total views : 2807119