Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

On: January 21, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतिमा निर्माण कार्य उनका पुश्तैनी धंधा, पिछले 20 वर्षो से विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण करते हैं

मयूरहंड (चतरा)। 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर मयूरहंड प्रखंड के करमा क्षेत्र में माता सरस्वती की प्रतिमाओं को कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा निर्माण का कार्य जोरों पर है। खर और पुआल के ढांचे पर मिट्टी का लेप चढ़ाकर मूर्तिकार रंग-रोगन में जुटे हुए हैं। कारीगर मिट्टी की जीवंत मूर्तियां गढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, वहीं समय कम होने के कारण पूजा से पूर्व सभी प्रतिमाओं को तैयार करने में दिन-रात मेहनत की जा रही है।

कारीगरों का कहना है कि सरस्वती पूजा गांव-गांव और गली-गली बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है, जिसमें बच्चे और युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसी कारण मूर्तियों की मांग बनी रहती है और मूर्तिकार भी अधिक संख्या में प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं।

महंगाई के बावजूद बरकरार है प्रतिमाओं की मांग

बढ़ती महंगाई का असर प्रतिमा निर्माण पर भी पड़ा है, जिससे इस वर्ष प्रतिमाओं के दाम में वृद्धि हुई है। इसके बावजूद मांग में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। अधिकांश प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी है। करमा में प्रतिमा निर्माण कर रहे कारीगर ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी धंधा है और वे पिछले 20 वर्षों से विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार 800 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। अब तक 100 से अधिक प्रतिमाओं का निर्माण किया जा चुका है और सभी की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। इससे साफ है कि महंगाई के बावजूद सरस्वती पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह और मूर्तियों की मांग दोनों कायम हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment