Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टीएसपीसी संगठन का एक फरार उग्रवादी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

On: June 9, 2023 11:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में लगी जेएससी कंपनी से लेवी वसूली को लेकर कामगारों के साथ मारपीट व आगजनी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने फरार टीएसपीसी के एक उग्रवादी को मारंगलोइया जंगल से दौड़ा कर पकड़ा गया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी सूचना तंत्र से मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी कर आरोपी मारंगलोइया टोला बड़कीतरी निवासी 23 वर्षीय गणपत उर्फ सरपंच गंझू पिता विशुन गंझू को गिरफ्तार किया गया है। इसकी संलिप्तता पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान व प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों से हुवा है। वहीं गिरफ्तार आरोपी का पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो कांड संख्या 09/2021 के तहत आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आरोपों के तहत वह जेल की हवा खा चुका है। 4 मई को उक्त मामले में शामिल तीन अन्य उग्रवादी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर श्री सिंह के साथ पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार, पुअनि भोलानाथ दास, पुअनि अशोक कुमार, पुअनि अभिनव आनंद समेत रिजर्व गार्ड व सैट के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment