Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आशीर्वाद टावर अग्निकांड: इधर लाशों के ढेर, उधर शादी के फेरे, मां-दादा सहित 14 की मौत के बीच विदा हुई दुल्हन

On: February 12, 2023 11:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हाइलाइट्स

झारखंड के धनबाद शहर में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हुआ था
इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है
जो परिवार हादसे का शिकार हुआ है उसी घर में बेटी की शादी थी

धनबाद. धनबाद के आशीर्वाद टावर में मंगलवार की रात हुए अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें अधिकतर लोग एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं. जो परिवार हादसे का शिकार हुआ है उस घर में बेटी की शादी थी. जब हादसा हुआ, तब घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में बेटी स्वाति की शादी की रस्में चल रही थी. भीषण आपदा से मर्माहत पिता सिर झुकाये शादी समारोह में बैठे थे और दुल्हन शादी की रस्में पूरी कर रहे थे. बेटी को पिता ने इस बात का तनिक भी आभास नहीं होने दिया कि घर में इतना बड़ा हादसा हुआ है.

स्वाति की विदाई होने के बाद सुबोध श्रीवास्तव के साथ परिजन एसएनएमएमसीएच पहुंचे और अपनों की पहचान करने लगे. परिजन शव की पहचान के साथ फफक-फफक कर रो रहे थे.  स्वाति के हाथ पीले तो जरूर हो गए लेकिन उसकी शादी की रात परिवार के लिए काली रात साबित हुई क्योंकि स्वाति की मां, दादा और मौसी अब इस दुनिया में नही रहे. आग लगने की वजह जो पता चला है उसके अनुसार पूजा के लिये जलाये गए दीपक से आग लगी. आग दूसरे तल्ले में चार्टर्ड एकाउंटेंट पंकज अग्रवाल के घर आग लगी जो धीरे-धीरे तीसरे और चौथे तल्ले तक फैल गई. सबसे ज्यादा मौत हादसे में दम घुटने से हुई है.

आशीर्वाद टावर के फोर्थ फ्लोर पर सुबोध श्रीवास्तव का फ्लैट है. उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी. सुबोध श्रीवास्तव के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थी, वहीं पूजा की मां, चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे कि तभी वो आग में घिर गए. मालूम हो कि धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के बगल में स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की देर शाम आग लग गयी. इस अगलगी में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग झुलस गए.

मरने वालों में 9 महिला, 3 बच्चे समेत 14 लोग शाम‍िल हैं. मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.  घायलों में कुछ को एसएनएमएमसीएच भेज गया है. आग आशीर्वाद ट्वीन टावर के पीछे वाले बी ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगलगी के बाद रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान लोगों को बचाने के क्रम में बैंक मोड़ थानेदार पीके सिंह भी झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जबकि दो दर्जन लोगों को भी आशीर्वाद टावर से निकालकर बदहवास और बेहोशी की हालत में इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेज गया.

कुछ की गंभीर स्‍थ‍िति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में 20 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमे लड़की की परिजन रीना देवी भी शामिल हैं. दस मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. शादी का माहौल मातम में बदल गया. बारात गिरिडीह से आई थी.. हादसे में 14 मौत हुई है. मृतकों में लड़की की मां, मौसी और दादा भी शामिल हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Leave a Comment