Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लिव-इन रिलेशनशिप में 24 वर्ष छोटी महिला की हत्या, शव कुत्तों को खिलाया, भरोसे का कत्ल, आरोपी के फ्लैट से महिला के शव टुकड़े में बरामद, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

On: June 8, 2023 8:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
मुंबईः महाराष्ट्र-मुंबई के मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिया। हत्यारा यहीं नही रुका इसके बाद शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिया। वहीं पुलिस को संदेह है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया दिया। हत्यारे आरोपी का नाम मनोज साने है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाश गंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने 7 जून को पुलिस को सूचना दी थी। मुंबई पुलिस के डीसीपी जंयत बजबाले ने बताया की हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं जो सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर लगता है कि हत्या तीन-चार दिन पहले किया गया होगा। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकी पुलिस टीम ने महिला के शव के टुकड़ों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा दिया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम अब शरीर के अंगों की जांच करेगी और पुलिस को बताएगी कि शरीर के कौन से अंग नहीं हैं।​​​​​​​ डीसीपी ने आगे बताया की मनोज और सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ, उसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। वहां पहुंचकर हमें समझ आया कि यह मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है।
वहीं सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया।

आरोपी मनोज साने को पुलिस ने मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment